उदयपुर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। कहीं घरों के पास से गुजर रहे बिजली के तार हादसों का खतरा बने हुए हैं तो कहीं खुली नालियां, बदहाल सड़कें और कचरे के ढेर लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं।
.
खानजीपीर, पुरानी आरटीओ रोड, श्याम विहार कॉलोनी और सुखाड़िया सर्किल क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर साझा की हैं। वहीं, कुछ मामलों में संबंधित विभागों ने कार्रवाई करते हुए समाधान भी कराया है। भूपालपुरा में झुके टेलीफोन पोल और एकलिंगपुरा में सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
बिजली के तारों से हादसों का खतरा उदयपुर शहर के खानजीपीर क्षेत्र की पुलिस चौकी के पास से बिजली के तारों की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी एजाज खान ने समस्या में लिखा कि उनके घर के पास से बिजली के तार गुजर रहे है, जो की घर की रेलिंग के काफी पास होने के कारण हादसों का कारण हो सकते है। उनका कहना है कि इसे घर के दूर किया जाए, ताकि लोगों को खतरा न हो।

पुलिस चौकी के पास बने घर को बिजली के तार के खतरा है।
बारिश के पहले ही नाली ओवरफ्लो पुरानी आरटीओ रोड विद्यापीठ चौराहे से जय सचदेव ने नाली की समस्या पोस्ट की है। जय ने बताया कि रोड पर बनी नाली का ढक्कन खुला पड़ा है। नाली की गंदगी रोड पर बह रही है। उन्होंने लिखा कि अभी बिना बारिश के ये हालात हैं तो बारिश के दिनों में तो पता नहीं कितनी बुरी स्थिति होगी।

विद्यापीठ चौराहे से नाली की समस्या सामने आई है।
बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालक परेशान उदयपुर शहर के विक्रमादित्य चौराहा की श्याम विहार कॉलोनी से सड़क की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी राजेश छटवानी ने अपनी समस्या में लिखा कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। जिसके कारण लोगों को वाहन चलाने में काफी समस्या होती है। साथ ही हादसों का भी डर बना रहता है।

क्षेत्रवासी हादसों के डर में वाहन चला रहे है।
गेट नं 2 पर कचरे के ढेर से उठ रही बदबू शहर के सुखाड़िया सर्किल के पास रेलवे ट्रेनिंग परिसर में गेट नं 2 पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। इस मामले में क्षेत्रवासी महेश गुर्जर ने लिखा कि इस कचरे और गंदगी के कारण लोगों को समस्या हो रही है। गंदी बदबू का भी सामना करना पड़ता है, उन्होंने इसे साफ करने की मांग की है।

लोग बदबू का सामना करने को मजबूर हैं।
एक साल से बनी समस्या का हुआ समाधान भूपालपुरा इलाके से कुछ समय पहले दिलीप सिंह महरू ने टेलीफोन पोल झुकने की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि पोल पिछले एक साल से झुका था। कभी भी गिरने के कारण हादसा हो सकता था। हालांकि, समस्या पोस्ट होने के बाद एक साल से बनी समस्या दूर हो गई है। विभाग ने मामले में कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है।

एक साल बाद पोल हटाया गया है।
सीवर की समस्या का हुआ समाधान उदयपुर के एकलिंगपुरा क्षेत्र निवासी विष्णु पटेल ने सीवर लाइन ओवरफ्लो की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि राजेश्वरी गार्डन के पास सीवर का पानी भर रहा था। मंदिर जाने वाले लोगों को गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा था। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने इसका समाधान करवाया। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।

सीवर लाइन ओवरफ्लो की समस्या से लोगों का राहत मिल गई है।
सत्यनारायण शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ शहर के एकलिंगपुरा क्षेत्र स्थित राजेश्वरी गार्डन के पास लंबे समय से सड़कों पर बह रहे सीवर के गंदे पानी से लोगों को राहत मिल गई है। स्थानीय निवासी विष्णु पटेल ने इस समस्या को दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर प्रमुखता से उठाया था। मामले में कार्रवाई करते हुए नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा ने तुरंत टीम भेजकर सीवर लाइन को दुरुस्त करवाया और सड़क को साफ कराया है।

लंबे समय से सड़कों पर बह रहे सीवर के गंदे को रोक दिया गया है।
‘भास्कर समाधान’ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…
