Headlines

लुधियाना की साउथ सिटी नहर में मिला व्यक्ति का शव:पानी में रहने से फुल्ली,सिर्फ अंडरवियर में थी डेड बॉडी




लुधियाना सराभा नगर थाना इलाके में पड़ने वाली साउथ सिटी नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है। मृतक की उम्र करीब 30-35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बकलावी रेस्टोरेंट के पास मिला शव मामले की जानकारी देते हुए हवलदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को नहर में एक लावारिस शव होने की सूचना मिली थी। सूचना के तुरंत बाद पुलिस टीम घटनास्थल यानी नहर रोड पर बकलावी रेस्टोरेंट के पास पहुंची और गोताखोरों की मदद से पानी में तैर रहे शव को बाहर निकाला। सिर्फ अंडरवियर में था मृतक 2 से 4 दिन पुरानी मौत का अंदेशा पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं थे और शव सिर्फ अंडरवियर में मिला है। पानी में रहने के कारण शव काफी फूल चुका है जिससे पुलिस यह अंदेशा जता रही है कि मौत करीब 2 से 4 दिन पहले हुई होगी। शुरुआती जांच के दौरान शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान दिखाई नहीं दिए हैं। पहचान के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में रहेगा शव मृतक की अभी तक शिनाख्त (पहचान) नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को अगले 72 घंटों के लिए पहचान के लिए मोर्चरी में ही रखा जाएगा। मौत के असली कारणों और शरीर पर किसी अंदरूनी चोट का पता लगाने के लिए डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा जिसके बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *