Headlines

WI vs SL 2nd Test Day 2: Sri Lanka Declares 5499; WI 581


एंटीगुआ3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ मजबूत शुरुआत की। टीम ने एंटीगुआ में अपनी पहली पारी 549/9 पर घोषित की। जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 58 रन बनाए। टीम अभी श्रीलंका से 491 रन पीछे है। ओपनर जॉन कैंपबेल 31 रन और कावेम हॉज 6 रन बनाकर नाबाद लौटे।

श्रीलंका ने 338/5 से खेलना शुरू किया। दिन ने पहले सेशन में कोई विकेट नहीं गंवाया। उसने टी-ब्रेक तक 500 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। तीसरे सेशन में पारी घोषित कर दी। कुसल मेंडिस और सोनल दिनुषा ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

मेंडिस और दिनुषा में शतकीय साझेदारी

कुसल मेंडिस ने शून्य और सोनल दिनुषा ने 5 रन से अपनी-अपनी पारी आगे बढ़ाई। लंच के बाद कुसल मेंडिस ने जेडन सील्स और अल्जारी जोसेफ पर तेजी से रन बनाए। उन्होंने दिनुषा के साथ छठे विकेट के लिए 246 गेंदों में 143 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को एंडरसन फिलिप ने मेंडिस को बोल्ड करके तोड़ा। मेंडिस स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में बोल्ड हुए।

पार्ट टाइम स्पिनर हॉज ने दिनुषा को कैच कराया

मेंडिस के आउट होने के बाद सोनल दिनुषा और मिलन रथनायके ने 36 रन जोड़े। फिर कप्तान रोस्टन चेज ने पार्ट टाइम स्पिनर कावेम हॉज को गेंद सौंपी। दिनुषा ने उनकी पहली दो गेंदों पर चौके लगाए, लेकिन तीसरी गेंद पर कवर में कैच देकर 92 रन पर आउट हो गए। वे अपने पहले टेस्ट शतक से 8 रन दूर रह गए।

वेस्टइंडीज की फील्डिंग दूसरे दिन भी कमजोर रही। जॉन कैंपबेल ने स्लिप में कुसल मेंडिस का आसान कैच छोड़ा, जिसका मेंडिस ने पूरा फायदा उठाया। वहीं श्रीलंका ने भी तीन कैच गंवाए। इसिथा विजेसुंदरा ने जॉन कैंपबेल का, जबकि सोनल दिनुषा और लाहिरू उदारा ने कावेम हॉज के एक-एक कैच छोड़े।

————————————————–

एंटीगुआ टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पहले दिन श्रीलंका का स्कोर 338/5, लाहिरू उदारा ने डेब्यू टेस्ट में 188 रन बनाए

श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मजबूत शुरुआत की है। टीम ने मुकाबले के पहले दिन 5 विकेट पर 338 रन बना लिए हैं। 32 साल के ओपनर लाहिरू उदारा ने डेब्यू मैच में 248 गेंदों पर 188 रनों की पारी खेली। वे दोहरा शतक लगाने से सिर्फ 12 रन से चूक गए। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *