Headlines

Yamunanagar Crime: Woman Assaulted By Brother-In-Law, CCTV Footage Viral


यमुनानगर में डेयरी के अंदर महिला के साथ मारपीट की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। आरोपी जेठ पर बैग छीनकर महिला के सिर में दे मारा।

पारिवारिक विवाद के चलते यमुनानगर में एक महिला के साथ उसके जेठ द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। जेठ ने पहले कार से महिला का पीछा किया और बाद में डेयरी में पहुंचकर उसका बैग छीन लिया। बैग में कांच का टिफिन और कांच की बोतल होने के कारण वह काफी भ

.

आरोपी ने इसी बैग को खींचकर महिला के सिर में जोर से मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद भी आरोपी महिला को गालियां देता रहा। वारदात से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है। महिला ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

डेयरी में घुसकर महिला पर हमला करता हुआ जेठ।

डेयरी में घुसकर महिला पर हमला करता हुआ जेठ।

हमले के बाद जमीन पर पड़ी महिला और पास में खड़ा जेठ गालियां निकालता हुआ।

हमले के बाद जमीन पर पड़ी महिला और पास में खड़ा जेठ गालियां निकालता हुआ।

कार से पीछा कर रहे थे जेठ-जेठानी

पीड़िता प्रियंका भल्ला ने बताया कि बुधवार को वह अपने बच्चे के लिए कुछ सामान लेने स्कूटी से घर से निकली थी। रास्ते में उसे महसूस हुआ कि कोई कार उसका पीछा कर रही है। जब उसने कार को गौर से देखा तो उसमें उसका जेठ सचिन भल्ला और जेठानी सवार थे। अपनी सुरक्षा को देखते हुए उसने रास्ता बदल लिया, लेकिन इसके बावजूद जेठ की कार उसका पीछा करती रही।

प्रियंका के मुताबिक, वह लक्की डेयरी पर पहुंची और अपने बच्चे के लिए ब्रेड खरीदने के लिए दुकान के अंदर चली गई। इसी दौरान उसका जेठ सचिन भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि दुकान में आते ही जेठ ने उसको गालियां देना शुरू कर दी। इसके बाद उसने उसका का बैग छीनकर उसे खींचा और जोर से उसी के सिर में दे मारा।

हमले के बाद आरोपी जेठ को दुकान से बाहर खदेड़ता दुकानदार।

हमले के बाद आरोपी जेठ को दुकान से बाहर खदेड़ता दुकानदार।

कांच के बर्तनों से भरा बैग सिर में दे मारा

महिला का कहना है कि बैग में कांच का टिफिन और कांच की बोतल रखी हुई थी, जिसके कारण बैग काफी भारी था। बैग सिर में लगने से वह जमीन पर गिर गई। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी मौके पर खड़ा होकर उसे गालियां देता रहा और कुछ देर बाद वहां से चला गया। कुछ समय बाद वह दोबारा गालियां देता हुआ डेयरी पर वापस आया।

इस दौरान दुकानदार ने उसे रोकने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी गालियां और धमकी देते हुए वहां से चला गया। महिला के अनुसार, इस हमले के दौरान उसका मोबाइल फोन भी टूट गया। हमले में उसके सिर, कोहनी और हिप पर चोटें आई हैं।

मामले की जानकारी देती हुई पीड़िता प्रियंका।

मामले की जानकारी देती हुई पीड़िता प्रियंका।

15 साल से चल रहा ससुराल पक्ष से विवाद

प्रियंका ने बताया कि उसकी शादी को करीब 17 साल हो चुके हैं और शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के साथ उसका विवाद चल रहा है। यह मामला पिछले करीब 15 वर्षों से न्यायालय में विचाराधीन है। उसका 11 साल का बेटा है और वर्तमान में वह अपने मायके में रह रही है।

महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर पहले भी प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि 2020 में उसके पिता ससुराल वालों को समझाने के लिए गए थे और परिवार से बेटी को परेशान नहीं करने की बात कही थी। प्रियंका का आरोप है कि उस दौरान उसके पिता के साथ भी मारपीट की गई थी। इसके करीब एक महीने बाद उसके पिता की मौत हो गई थी।

महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसे लगातार परेशान किया जाता रहा है। कभी उसके मुंह पर गर्म दूध फेंकने तो कभी गर्म तेल डालने के आरोप भी उसने लगाए हैं। प्रियंका का कहना है कि वह पहले अपने घर में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती थी, लेकिन अब सार्वजनिक जगह पर भी उस पर हमला होने के बाद उसका डर और बढ़ गया है।

हमले में महिला का बैग फट गया।

हमले में महिला का बैग फट गया।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू

सिटी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हुई है और उसे रजिस्टर कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *