![]()
झुंझुनूं जिले ने अंगदान के प्रति जन-जागरूकता के मामले में राजस्थान में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर बुधवार को जयपुर स्थित एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सभागार में हुए राज्य स्तरीय अंगदान जागरूकता समारोह में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग सहित जिले की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर औश्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, CMHO डॉ. छोटेलाल गुर्जर और डॉ. दीपक तंवर (मेडिकल कॉलेज, झुंझुनूं) और DPO सियाराम पूनिया को सम्मानित किया। अंगदान जीवन की नई उम्मीद
चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि अंगदान अनेक जरूरतमंद और गंभीर रूप से बीमार लोगों के जीवन में नई उम्मीद का संचार करता है। उन्होंने राज्यभर में अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करने और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर जन-अभियान चलाने का आह्वान किया। 19 हजार से अधिक नागरिकों ने भरा संकल्प पत्र
एक जुलाई से 31 जुलाई तक झुंझुनूं जिले के 19,081 नागरिकों ने अंगदान के लिए स्वेच्छा से संकल्प पत्र भरे हैं। इन आंकड़ों के आधार पर झुंझुनूं जिले ने राजस्थान में भीलवाड़ा के बाद दूसरा और देश में तीसरा स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
Source link
अंगदान के क्षेत्र में झुंझुनूं का देश में तीसरा स्थान:जिला कलेक्टर और CMHO को जयपुर में चिकित्सा मंत्री ने किया सम्मानित
