Headlines

Itarsi Jewellery Shop Theft | Burqa Woman Stole Gold Tray CCTV Footage



इटारसी के सराफा बाजार में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े एक गहनों की दुकान से करीब 3.50 लाख रुपए के सोने के जेवर चोरी हो गए। वारदात के वक्त दुकानदार खाना खाने गया था। इसी बीच बुर्का पहने एक महिला दुकान में घुसी और बड़ी सफाई से जेवरों की ट्रे लेकर गायब हो गई।

.

भोला ज्वेलर्स के मालिक प्रदीप भोला दोपहर करीब 3 बजे अपनी दुकान छोड़कर खाना खाने गए थे। दुकान के शोकेस में सोने के जेवरों से भरी ट्रे रखी हुई थी। तभी एक महिला दुकान में घुसी और ट्रे में रखे 6 जोड़ी मंगलसूत्र और 6 जोड़ी सोने के टॉप्स लेकर रफूचक्कर हो गई। इन जेवरों की कीमत करीब 3.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

CCTV कैमरों के सहारे चोर की तलाश

जब प्रदीप भोला वापस आए तो जेवरों की ट्रे गायब देखकर हैरान रह गए। आसपास काफी ढूंढने के बाद जब कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। फुटेज में एक बुर्का पहने महिला दुकान के आसपास संदिग्ध तरीके से घूमती हुई दिखाई दी। इसके बाद रात करीब 9:30 बजे इटारसी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

इटारसी थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि दुकान के अंदर के कैमरे खराब थे, इसलिए पुलिस आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज देखकर संदिग्ध महिला की पहचान करने में जुटी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा के लिए अपनी दुकानों और घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं।

सराफा बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस चोरी से व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *