Headlines

अंबाला में पिकअप से टकराया कैंटर, बस भी भिड़ी:ड्राइवर गंभीर घायल, दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर हादसा; बस सवार यात्रियों को भी आई चोट




अंबाला कैंट में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शहीदी स्मारक के पास शनिवार को कैंटर और प्राइवेट बस की टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर ड्राइवर घायल हो गया, जबकि बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटें आने की बात सामने आई है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की PCR टीम मौके पर पहुंची। घायल कैंटर ड्राइवर को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त बस और कैंटर को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात दोबारा सुचारू हो सका। कैंटर के आगे चल रही पिकअप से टक्कर के बाद हुआ हादसा बस ड्राइवर रईस अहमद ने बताया कि वह चंडीगढ़ की तरफ से बस लेकर आ रहा था। उसके आगे एक कैंटर चल रहा था। ड्राइवर के मुताबिक, कैंटर ने सड़क पर खड़ी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसके बाद कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। बस भी उसके पीछे चल रही थी। रईस अहमद ने बताया कि उसने कैंटर से बस को बचाने के लिए काफी कोशिश की और ब्रेक लगाकर वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वह टक्कर से बच नहीं सका। दूसरी तरफ भी वाहन चल रहे थे। ऐसे में बस को दूसरी दिशा में ले जाना भी मुश्किल था। आखिरकार बस कैंटर से टकरा गई। बस ड्राइवर बोला- यात्रियों को भी आई चोटें बस ड्राइवर ने बताया कि बस में कई यात्री सवार थे। टक्कर के कारण कुछ यात्रियों को चोटें आईं। रईस अहमद ने बताया कि वे उत्तराखंड के काशीपुर क्षेत्र से आए थे और अजमेर शरीफ जा रहे थे। यात्री के मुताबिक, कैंटर के आगे खड़ी पिकअप से टक्कर होने के बाद यह हादसा हुआ। बस चालक ने हादसे के लिए कैंटर चालक को जिम्मेदार बताया। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने क्रेन की मदद से हटवाए वाहन, खुलवाया हाईवे हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस PCR टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहीदी स्मारक के पास बस और कैंटर की टक्कर हुई थी। दुर्घटना में कैंटर ड्राइवर को चोटें आई थीं, जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया। वहीं हादसे के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ था, लेकिन वाहनों को हटाने के बाद रास्ता खुलवा दिया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *