![]()
अजमेर सहित जिले के 9 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की लॉटरी आज जयपुर में निकाली गई। अजमेर नगर निगम में कोई भी इस बार मेयर बन सकेगा। इस पद पर अब कोई आरक्षण नहीं है। जबकि पिछले चुनाव में एससी महिला के लिए आरक्षण था और ब्रजलता हाड़ा मेयर बनी। इससे पहले सामान्य के लिए अरक्षित थी लेकिन ओबीसी के धर्मेन्द्र गहलोत मेयर बने थे। पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष का पद एससी व सरवाड़ नगर पालिका अध्यक्ष का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। अजमेर सहित किशनगढ़, केकड़ी, नसीराबाद, सावर, पीसांगन, टांटोटी अनारक्षित रहे हैं। अजमेर जिले के नगर निकाय का आरक्षण – एक नजर वार्डों का आरक्षण बाद में होगा लॉटरी में निकाय प्रमुखों के पदों का आरक्षण तय हो गया। अब बाद में जिलों में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर स्तर पर होगी। इसमें एससी, एसटी, OBC और महिला आरक्षण के आधार पर अलग-अलग वार्डों का निर्धारण किया जाएगा। नगर निकाय चुनाव-फ्लैशबैक…….. नगर निगम अजमेर (एससी महिला) – ब्रजलता हाड़ा मेयर नगर निगम मेयर का पद एससी महिला के लिए आरक्षित था। 2021 में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रजलता हाड़ा को 61 और कांग्रेस की द्रोपदी कोली को 19 मत मिले। निगम में भाजपा के 48 पार्षद, कांग्रेस के 18, रालोपा का 1 और निर्दलीय 13 थे। अजमेर जिले की 3 नगर पालिका व 2 नगर परिषद में ये रहा रिजल्ट अजमेर जिले की इन 3 ग्राम पंचायतों में बनाई गई नगर पालिका जिला परिषद चुनाव-फ्लैशबैक…….. अजमेर जिला परिषद, सामान्य सीट, सुशील कंवर पलाड़ा बनी जिला प्रमुख अजमेर जिला परिषद के प्रमुख की सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित थी। भाजपा को 21 सीटों पर कांग्रेस को 11 सीटों पर जीत मिली। भाजपा से बागी होकर निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल करने वाली सुशील कंवर पलाड़ा ने भाजपा के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह मझेवला को 14 मतों से हरा दिया। मझेवला को 9 मत मिले, जबकि पलाड़ा को 23 मत मिले। ………….. पढ़िए ये खबर भी…
Source link
अजमेर में इस बार कोई भी बन सकेगा नगरनिगम मेयर:लॉटरी निकाली; जानिए-जिले के कौन से निकाय में किस वर्ग से बनेगा मुखिया
