Headlines

गयाजी में युवक ने राहगीरों पर किया हमला:शराब के नशे में धारदार हथियार से वार, महिला समेत 3 लोग घायल; आरोपी अरेस्ट




गयाजी के अमरपुर गांव में शुक्रवार देर रात शराब के नशे में एक युवक ने सड़क से गुजर रहे लोगों पर धारदार टांगी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसआई अंबुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, युवक शराब के नशे में था। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र की है।
राखी बंधवाकर लौट रहे थे पप्पू बागड़िया गांव के रहने वाले घायल पप्पू यादव ने बताया कि अपनी बहन के घर राखी बंधवाने गए थे। लौटते समय अमरपुर गांव के पास अचानक एक युवक टांगी लेकर सामने आ गया। कुछ समझ ही नहीं आाया, उसने टांगी से हमला कर दिया। आरोपी काफी गुस्से में था। वह बिना किसी वजह राहगीरों पर हमला कर रहा था। लोगों को दौड़ा दौड़ाकर हमला कर रहा था।
महिला समेत तीन लोग घायल हमले में पप्पू यादव के अलावा दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लाया गया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवक के पास टांगी क्यों थी और उसने राहगीरों पर अचानक हमला क्यों किया। शराब के नशे में होने की पुष्टि फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। ब्रेथ एनालाइजर जांच के बाद उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *