Headlines

अनूपपुर: तालाब में मिला 55 साल के अधेड़ का शव:परिजन ने हत्या की आशंका जताई, 4 दिन से लापता




अनूपपुर जिले के पटनाकलां गांव के सगरा तालाब में सोमवार दोपहर 55 साल के विष्णु प्रजापति का शव मिला। विष्णु प्रजापति पटनाकलां के ही रहने वाले थे। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने परिवार को इसकी जानकारी दी। एफएसएल टीम ने शव की जांच की। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी रंगनाथ मिश्रा ने बताया कि विष्णु प्रजापति शराब पीने का आदी था। वह पहले तालाब से कमल के फूल निकालकर बेचते थे। वह 4 सितंबर की सुबह घर से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। परिवार के लोग उन्हें रिश्तेदारों और गांव में ढूंढते रहे। बदबू आने पर दी पुलिस को सूचना तीन दिन तक विष्णु प्रजापति का कोई पता नहीं चला। इसके बाद 6 सितंबर की रात परिवार ने देवहरा चौकी में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को ग्रामीणों को तालाब के पास से बदबू आने लगी। इसके बाद उन्होंने तालाब किनारे से करीब 10 फीट दूर एक शव देखा। शव फूल गया था और शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। शुरुआती जांच में पुलिस को लगता है कि विष्णु प्रजापति शराब पीने के शौकीन थे। हो सकता है कि नशे में वह तालाब किनारे गए हों और किसी कारण से तालाब में गिरकर उनकी मौत हो गई हो। हालांकि, परिवार ने विष्णु प्रजापति की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। परिवार के अनुसार, विष्णु प्रजापति के दो बेटे हैं। इनमें से एक एमपीईबी में और दूसरा शहडोल में नौकरी करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *