![]()
राजधानी के सत्या निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन सख्त एक्शन में आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली सरकार ने नगर निगम के 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए अधिकारियों में डिप्टी कमिश्नर, सुपरिनटेंडिंग इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर शामिल है। वहीं, हादसों का कारण बने भवन के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी सीएम रेखा गुप्ता ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है।
हादसे के कारण में शामिल हर दोषी पर होगी कार्रवाई मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखते हुए स्पष्ट किया है कि इस घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने पूरी दिल्ली में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने सत्या निकेतन और आसपास के इलाकों में चल रहे पेइंग गेस्ट और अन्य भवनों की सघन चेकिंग की जा रही है। नियम तोड़े पाए जाने पर तुरंत सील किया जाएगा। प्रशासन का सख्त रुख घटना के बाद दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया है कि अवैध निर्माण और लापरवाही को लेकर अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। आसपास की तमाम इमारतों का सेफ्टी ऑडिट और इंस्पेक्शन तेजी से जारी है।
Source link
दिल्ली में सत्या निकेतन हादसे के मामले में 5 सस्पेंड:मकान मालिक गिरफ्तार, सीएम बोली- 5वीं मंजिल वाले अवैध मकान होंगे सील
