Headlines

फरीदाबाद सूरजकुंड में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला:महिला विधायकों के कार्यक्रम में लिया भाग,बराबरी और शासन में भागीदारी पर चर्चा




लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य सोमवार को फरीदाबाद के सुरजकुंड स्थित एक होटल पहुंचे। जहां पर राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नाम ‘शी इज ए चेंज मेकर’ रखा गया। इसमें देशभर की महिला विधायकों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में 100 से ज्यादा महिला विधायकों ने शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है। शासन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सामाजिक बराबरी और शासन में उनकी भागीदारी को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में इस बात पर चर्चा की गई कि महिला विधायक अपने क्षेत्रों में महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। महिलाओं को अपनी बात रखने का मंच कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को अपनी बात रखने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने और उनके अधिकारों की सुरक्षा पर जोर दिया गया। संकट में फंसी महिलाओं की मदद के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने तथा महिलाओं से जुड़े मुद्दों को नीतियों में प्राथमिकता देने पर भी चर्चा हुई। जेंडर बजटिंग और आर्थिक मजबूती पर चर्चा कार्यक्रम में जेंडर बजटिंग पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके तहत महिलाओं के कल्याण और उनसे जुड़ी योजनाओं के लिए बजट में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने की जरूरत बताई गई। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। दो दिन चलेगा कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से बताया गया कि इससे पहले भी महिलाओं से जुड़े विषयों पर 200 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। फरीदाबाद में आयोजित यह कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा। कार्यक्रम का समापन 8 सितंबर को होगा। इस दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *