Headlines

खैरथल-तिजारा जिले में निकाय चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त:IAS अल्पा चौधरी को जिम्मेदारी, गुरदीप सिंह सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक




खैरथल-तिजारा जिले में 2026 के नगर निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है। IAS अल्पा चौधरी को यह जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों के लिए एक ऑफिस बनाया गया है। आम लोग और संबंधित पक्ष आचार संहिता से जुड़े मामलों की शिकायत ऑफिस के फोन नंबर 01493-299360 या मोबाइल नंबर 7737316626 पर कर सकते हैं। पर्यवेक्षक अल्पा चौधरी के लाइजनिंग अधिकारी के तौर पर रीको (RIICO) भिवाड़ी-2 के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गुरदीप सिंह को नियुक्त किया गया है। उनसे मोबाइल नंबर 7688903089 पर संपर्क किया जा सकता है। पर्यवेक्षक का मकसद चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा कराना है। वे चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं और आदर्श आचार संहिता के पालन पर नजर रखेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *