Headlines

अनूपपुर में पति ने फांसी लगाकर दी जान:एक दिन पहले पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया, 18 टांके लगे थे




अमरकंटक के वार्ड नंबर 11 स्थित बैंक टोला में पति-पत्नी के झगड़े में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके अगले ही दिन पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। घायल पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार (18 अगस्त) की रात करीब 10:30 बजे की है। सरईटोला गिरारी का रहने वाला 37 साल का धन सिंह उरेती मजदूरी करता था और बैंक टोला में रहता था। वह शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी पार्वती बाई से समय पर खाना न देने की बात पर बहस करने लगा। कुल्हाड़ी से किया हमला, आए 18 टांके विवाद बढ़ने पर धन सिंह ने पास रखी कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी के गाल और कान के पास हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। पड़ोस की सुमन सिंह की सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे अनूपपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के गाल पर दो गहरे घाव आए हैं और 18 टांके लगे हैं। पुलिस ने मंगलवार रात 2 बजे धन सिंह पर केस दर्ज किया था। जेल जाने के डर से पति ने की आत्महत्या हमले के बाद धन सिंह मौके से भाग गया था। पुलिस कार्रवाई और जेल जाने के डर से उसने बुधवार (19 अगस्त) को फांसी लगा ली। दोपहर में जब धन सिंह की बेटी घर पहुंची तो उसने अपने पिता का शव फंदे से लटका देखा। पुलिस ने शव परिजन को सौंपा सूचना मिलने पर अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी मानिम टोप्पो ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ में सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था और अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *