Headlines

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारियां तेज:21 अगस्त को इकाना स्टेडियम में होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम, भाजपा महानगर ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की




पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्व. कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर 21 अगस्त को इकाना स्टेडियम में होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में महानगर पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय करने और तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के लिए जुटाने पर जोर बैठक में प्रदेश महामंत्री और अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल ने कहा कि कल्याण सिंह का पूरा जीवन देश, समाज और संगठन के लिए समर्पित रहा। उनके जीवन से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल के साथ काम करने पर जोर दिया। 21 अगस्त को सुबह 10 बजे होगा कार्यक्रम भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि 21 अगस्त को सुबह 10 बजे इकाना स्टेडियम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। उन्होंने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही संगठन के दूसरे कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर भी जानकारी ली। बैठक में अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल का भाजपा महानगर की ओर से स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *