Headlines

भिवानी में CEC का मुखौटा पहने व्यक्ति को बेड़ियां बांधी:रोहतक में पुतले को डंडों-जूतों से पीटा; वोट चोरी पर हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन




हरियाणा कांग्रेस ने आज ‘वोट चोरी’ के आरोप और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। सभी जिलों में DC ऑफिस के सामने होने वाले प्रदर्शन के लिए पार्टी ने अलग-अलग नेताओं की ड्यूटी लगाई। पानीपत में पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक की अध्यक्षता में प्रदर्शन हुआ। करनाल में तेज बारिश के बीच महात्मा गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। वहीं, भिवानी में कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहने व्यक्ति को बेड़ियां बांधकर घुमाया। रोहतक में पुतले को डंडे और जूतों से पीटा गया। अलग-अलग जिलों से प्रदर्शन की तस्वीरें… राव नरेंद्र बोले- अधिकार पर डाका नहीं डालने देंगे प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने बताया कि लोकतंत्र में जनता का वोट ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और कांग्रेस किसी भी कीमत पर जनता के इस संवैधानिक अधिकार पर डाका नहीं डालने देगी। यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की है, जो निष्पक्ष चुनाव प्रणाली में विश्वास रखता है। प्रदर्शन के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *