Headlines

अबोहर में राखी बांधकर लौट रहे मां-बेटे का एक्सीडेंट:कार और बाइक की टक्कर, उछलकर सड़क पर गिरे दोनों; बठिंडा AIIMS रेफर




अबोहर में बुधवार सुबह कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद बठिंडा एम्स रेफर किया गया है। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों राखी बांधकर अपने गांव लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, गांव दोदा निवासी जसवंत पुत्र कुलदीप सिंह अपनी मां सुखबीर कौर के साथ डबवाली के पास एक गांव से भाई को राखी बांधकर बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। जब वे सीतो गुन्नो स्थित गौशाला के पास पहुंचे तो लिंक रोड से मुख्य सड़क पर आ रही क्रेटा कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर घायल टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से सीतो गुन्नो अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बठिंडा एम्स रेफर कर दिया गया। महिला के पति सूचना मिलने पर पहुंचे इस हादसे में क्रेटा कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। कार ड्राइवर की पहचान सीतो गुन्नो निवासी सुमित कुमार पुत्र गोपाल दास के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही घायल महिला के पति कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *