Headlines

पंजाब में 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी:भाजपा प्रभारी बोले- AAP ने नशा खत्म करने का वादा किया, लेकिन लोगों को निराश किया




पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पंजाब प्रभारी और सांसद सतीश पूनिया ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य चुनाव जीतना है। भाजपा अपनी ताकत और नीतियों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पार्टी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े़गी और उसका एकमात्र उद्देश्य जीत हासिल करना होगा। पूनिया ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने नशे पर कार्रवाई का वादा किया था, लेकिन लोगों को निराश किया। नशे ने राज्य को प्रभावित किया जब उनसे सवाल किया गया है कि संगठन के बडे़ नेता बीएल संतोष ने कहा है कि नशे के खिलाफ एंटी ड्रग यात्रा निकाल रहे है। इस पर उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा अपने आप में बड़ी चुनौती है। पंजाब कभी देश का सिरमौर रहा है। यहां के जवान, खिलाड़ी, रीति-रिवाज, सुख-शांति और हरियाली पूरे देश-दुनिया में प्रसिद्ध रहे हैं। लेकिन नशे ने राज्य की कानून-व्यवस्था, अर्थव्यवस्था और भाईचारे को प्रभावित किया है।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और सरकार को भी आगे आना चाहिए। पूनिया ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने नशे पर कार्रवाई का वादा किया था, लेकिन लोगों को निराश किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नशे के खिलाफ केवल राजनीतिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि सामाजिक तौर पर भी लोगों से एकजुट होकर मुहिम चलाने की अपील करेगी।
इस महीने मिली है नई पावर
डॉ. सतीश पूनिया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हैं, जिन्हें अगस्त 2026 में पंजाब भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। वह राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं और पूर्व में राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *