Headlines

अभियंता दिवस पर आज 5 श्रेणियों में मिलेंगे पुरस्कार:भोपाल में सीएम मोहन यादव करेंगे इंजीनियर्स का सम्मान; उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान




भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आज राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं, अधिकारियों, संयुक्त दलों तथा निर्माण एजेंसियों को ‘लोक निर्माण पुरस्कार’ से सम्मानित करेंगे। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। पांच श्रेणियों में दिए जाएंगे राज्य स्तरीय पुरस्कार ‘लोक निर्माण से लोक कल्याण’ की अवधारणा पर आयोजित समारोह में पांच श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार, विश्वकर्मा पुरस्कार, विक्रमादित्य पुरस्कार, रानी दुर्गावती पर्यावरण हितैषी पुरस्कार और राजा भोज पुरस्कार शामिल हैं। प्रस्तावों के परीक्षण के बाद हुआ चयन पुरस्कारों के लिए उत्कृष्ट कार्यों का चयन लोक निर्माण विभाग, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम और मध्यप्रदेश भवन विकास निगम से प्राप्त प्रस्तावों के परीक्षण के बाद किया गया है। गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण, तकनीकी नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और जनहितकारी अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। निर्माण क्षेत्र में गुणवत्ता और नवाचार पर जोर आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में उत्कृष्ट अभियांत्रिकी कार्यों को पहचान देना है। इन पुरस्कारों के माध्यम से निर्माण क्षेत्र में गुणवत्ता, उत्तरदायित्व और नवाचार की संस्कृति को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *