Headlines

अमृतसर में मंत्री धालीवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना:बोले- सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताना गलत, दीपेंद्र हुड्डा पर कांग्रेस कार्रवाई करे




अमृतसर में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा की कथित टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से हुड्डा के खिलाफ पार्टी स्तर पर सख्त कार्रवाई की मांग की। धालीवाल ने कहा कि सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ बताना 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों और सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। धालीवाल ने कहा कि 1984 के दंगों के घाव आज भी सिख समुदाय के मन में ताजा हैं। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व को इस बयान पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत केंद्रीय नेतृत्व से मामले में कार्रवाई की मांग की। मंत्री ने कांग्रेस के नेताओं पर साधा निशाना कैबिनेट मंत्री ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा की कथित टिप्पणी के बाद पंजाब कांग्रेस के किसी नेता ने खुलकर इसका विरोध नहीं किया। धालीवाल ने प्रताप सिंह बाजवा, परगट सिंह, सुखपाल सिंह खैहरा, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और गुरजीत सिंह औजला से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग 1984 के दंगों, ऑपरेशन ब्लू स्टार और श्री अकाल तख्त साहिब पर हुए हमले को नहीं भूल सकते। राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस को इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। वहीं, धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बिक्रम सिंह मजीठिया और हरसिमरत कौर बादल से पूछा कि गठबंधन होने पर इसका आधार क्या होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *