![]()
अमृतसर के मजीठा में सिरफिरे आशिक ने युवती के बातचीत बंद करने से नाराज होकर आत्मदाह कर लिया। उसने पहले खुद को आग लगा ली और फिर युवती को भी आग की चपेट में लेने की कोशिश की। इस दौरान युवक जिंदा जल गया, जबकि युवती और उसे बचाने आया उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गांव बल खुर्द के रहने वाले संदीप सिंह के रूप में हुई है। संदीप शादीशुदा था, लेकिन उसका मजीठा में रहने वाली एक युवती के साथ अफेयर था। पिछले कुछ समय से युवती ने उससे दूरी बना ली थी और बातचीत पूरी तरह बंद कर दी थी। इसी बात से संदीप नाराज चल रहा था। मुलाकात के दौरान विवाद, खुद को लगाई आग पुलिस के अनुसार, बुधवार को संदीप बाइक पर सवार होकर युवती से मिलने उसके घर के पास पहुंचा। दोनों के बीच बातचीत को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद संदीप ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और खुद पर छिड़क लिया, फिर खुद को आग लगा ली। आग की लपटों में घिरने के बाद उसने युवती को पकड़ लिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से झुलस गई। युवती को बचाने के लिए उसका चचेरा भाई हरपाल सिंह आगे आया, लेकिन वह भी आग की चपेट में आ गया और झुलस गया। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों घायलों को तुरंत अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों घायल बयान देने की स्थिति में नहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ कर्मपाल सिंह ने बताया कि दोनों घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंधों में आई दरार के बाद उठाए गए इस खौफनाक कदम से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है। ************* ये खबर भी पढ़ें: महिला की पिटाई और भाभी चुम्मेवाली पर निहंग भिड़े: बॉक्सर बोले- क्या बाणा पहनकर गुंडागर्दी का लाइसेंस मिल गया, प्रभलीन ने कमल कौर हत्याकांड पर घेरा
पटियाला में महिला से मारपीट और लुधियाना की इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के विवाद के बाद निहंग जत्थेबंदियों में ही विरोध के सुर उठने लगे हैं। सिख प्रचारक बीबी प्रभलीन कौर खालसा ने कहा कि निहंग बाणे की आड़ में कानून हाथ में लेना गलत है। उन्होंने कहा कि क्या पूरे पंजाब में केवल एक ही महिला अश्लीलता फैला रही है। निहंगों को अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
अमृतसर में सिरफिरे आशिक ने आत्मदाह किया:बाइक से पेट्रोल निकाल खुद पर छिड़का, आग लगा युवती को पकड़ा, बचाने आया चचेरा भाई भी झुलसा
