Headlines

हिमाचल में फ्लैश फ्लड और बारिश का अलर्ट:कल दोपहर बाद से बदलेगा मौसम, आज खिलेगी धूप; 12 शहरों का तापमान 30॰C पार




हिमाचल प्रदेश में चार दिन की राहत के बाद एक बार फिर मौसम बदलेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 17 जुलाई की दोपहर बाद नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश में भारी बारिश का दौर फिर शुरू हो जाएगा। IMD ने राज्य में अगले छह दिन तक विभिन्न हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। खासकर 20 और 21 जुलाई को कई भागों बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिनों के दौरान निचले इलाकों में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) आने की आशंका है। इसे देखते हुए लोगों को लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है। इससे पहले 18 और 19 जुलाई को भी कई हिस्सों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में कल दोपहर बाद से मौसम बदलना शुरू होगा और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद एक सप्ताह तक मौसम खराब रहेगा। आज और कल दोपहर तक मौसम रहेगा साफ IMD के मुताबिक, आज पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं 17 जुलाई की दोपहर तक भी अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा या हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदलेगा और कई इलाकों में बारिश शुरू हो जाएगी। चार दिन बारिश नहीं, बढ़ी उमस और गर्मी प्रदेश में पिछले चार दिनों से मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई स्थानों पर दिन के समय गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। 12 शहरों का पारा 30 डिग्री पार मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के 12 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। ऊना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश नहीं होने से हवा में नमी बढ़ी है, जिससे उमस का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *