![]()
अमृतसर में आम आदमी पार्टी को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। मौजूदा पीआरटीसी डायरेक्टर और अमृतसर देहाती के पूर्व जिला प्रधान बलजिंदर सिंह ढिल्लों थांदे ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, हलका राजासांसी के पार्टी मीडिया इंचार्ज और जिला ज्वाइंट सेक्रेटरी शिव कुमार चुरगांव ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ढिल्लों थांदे को साल 2021 में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी में शामिल किया था। इसके बाद उन्होंने अमृतसर देहाती में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया और जिला प्रधान की जिम्मेदारी भी संभाली। वर्तमान में वह पंजाब के पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन यानी पीआरटीसी के डायरेक्टर के पद पर हैं। अब उनके आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के भीतर सियासी हलचल बढ़ गई है। दूसरी तरफ शिव कुमार चुरगांव के इस्तीफे ने भी अमृतसर में पार्टी संगठन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ही समय में पार्टी से जुड़े दो अहम चेहरों के इस्तीफे सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों नेताओं के इस्तीफे के पीछे की वजह को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Source link
अमृतसर में AAP के पूर्व जिला प्रधान ने छोड़ी पार्टी:2021 में केजरीवाल ने कराया था शामिल; मीडिया इंचार्ज चुरगांव ने भी दिया इस्तीफा
