![]()
अमृतसर में सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम के साथ दुकानदार और उसकी महिला वर्कर की तीखी बहस हो गई। इस दौरान महिला ट्रैफिक ADCP से भिड़ गई। ADCP अमनदीप कौर ने महिला को कहा- “तुझे बोलने की तमीज सिखाऊंगी।” इस पर महिला ने ADCP से कहा- “तू कुर्सी के कारण बोलती है।” घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना मंगलवार को छेहरटा मेन बाजार में दोपहर बाद 3 बजे हुई। यहां फुटपाथ और सड़क पर सामान रखा गया था। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के परेशान हो रही थी इसी सामान को हटाने के लिए नगर निगम की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची थी। अधिकारियों की ओर से दुकानदार को सड़क और फुटपाथ खाली करने के लिए कहा गया। इसी दौरान दुकानदार और अधिकारियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। दुकानदार ने कहा- बिना रसीद फ्रिज को नहीं ले जाने देंगे
वीडियो में निगम अधिकारी जब आनंद इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की दुकान के बाहर रखा फ्रिज उठाने लगते हैं, तो दुकानदार आनंद और उसकी महिला वर्कर फ्रिज को पकड़कर सड़क पर खड़ी हो गए। दोनों ने कहा कि रसीद दिए बिना वे फ्रिज को नहीं ले जाने देंगे। ADCP बोलीं- सड़क पर सामान लगाने की पास पावर है
महिला ने कहा कि फ्रिज की करीब 20 हजार रुपए कीमत है। अगर निगम इसे लेकर जाना चाहता है तो इसकी रसीद दी जाए। इस पर ADCP अमन दीप कौर ने उनसे सवाल किया कि रसीद मांग रहे हो, लेकिन क्या सड़क पर सामान लगाने की आपके पास पावर है। अधिकारी और महिला में हुई बहस
इसी दौरान जब निगम की टीम सामान को कब्जे में लेने लगी तो महिला ने खींचकर सामान वापस लिया। इसके बाद वह लगातार निगम अधिकारियों से कहती रही कि अगर सामान लेकर जाना है तो रसीद दो, वरना वह इसे नहीं जाने देगी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता जाता है। ADCP बोलीं- तुझे बोलने की तमीज नहीं
ADCP और महिला के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। ADCP ने महिला को कहा कि तू बोलती किस तरह है, तुझे बोलने की तमीज नहीं है। तुझे मैं बोलना बता दूंगी। इस पर महिला ने ADCP को कहा कि मैडम, तू कुर्सी कारण बोलती है, और कोई बात नहीं है। इसके बाद एडीसीपी ने कहा कि मेरी कोई कुर्सी नहीं है। महिला बोली- 10 बार सॉरी मांगी
महिला ने ADCP से कहा कि- तुमसे 10 बार सॉरी मांगी हमने। इसके बाद दुकान मालिक आनंद ने एडीसीपी से कहा कि आप रसीद दें। इस पर एडीसीपी जवाब दिया कि मेरा काम नहीं है रसीद देने का, कॉर्पोरेशन से लीजिए। इसके बाद टीम सामान उठाए बिना चली गई। ADCP ने कहा कि हम सामान नहीं उठाते। हम जो भी बनती कार्रवाई है, वह जरूर करेंगे। ADCP बोलीं- कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
ADCP अमनदीप कौर ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सड़कों और फुटपाथों से कब्जे हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दुकान के बाहर सड़क या फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता रोकने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Source link
अमृतसर में ADCP से भिड़ी लेडी दुकानदार:बोली- तू कुर्सी के कारण बोलती है; एडीसीपी ने कहा था- तुझे बोलने की तमीज सिखाऊंगी
