![]()
अयोध्या के रूदौली कोतवाली क्षेत्र से 22 अगस्त की रात करीब लापता हुई एक युवती को पुलिस ने सोमवार, 24 अगस्त को बरामद कर लिया है। युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश की थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद युवती की मां ने रूदौली कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की थी। मां ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी किसी अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल पर बात करती थी और आशंका जताई थी कि वही व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम ने लापता युवती को कोतवाली क्षेत्र से बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और न्यायालय के समक्ष उसके बयान दर्ज कराया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने स्पष्ट किया कि न्यायालय में युवती के बयान दर्ज होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल युवती के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर पड़ताल कर रही है। युवती के परिजनों को उसकी बरामदगी की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच जारी है और बयान के बाद स्थिति अधिक स्पष्ट होगी।
Source link
अयोध्या से लापता युवती बरामद:मां ने दर्ज कराया था केस, न्यायालय में बयान के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
