![]()
अररिया के सिविल सर्जन डॉ. के. के. कश्यप बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। क्षेत्र भ्रमण के समय लगातार हो रही बारिश के बीच उनका पैर फिसल गया, जिससे उनके एक पैर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद उनके साथ मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल, अररिया पहुंचाया। सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. मारकंडे की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने पैर की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि की। सदर अस्पताल स्थित एमसीएच भवन में शिफ्ट डॉक्टर बेहतर निगरानी और उपचार के लिए डॉ. कश्यप को सदर अस्पताल स्थित एमसीएच भवन में शिफ्ट किया गया है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार देखरेख कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार, फ्रैक्चर गंभीर नहीं है, लेकिन हड्डी में टूट-फूट होने के कारण उन्हें कम से कम तीन सप्ताह तक पूर्ण बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। उन्हें चलने-फिरने से परहेज करने और नियमित चिकित्सकीय निगरानी में रहने को कहा गया है। शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में उनके परिजन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और शुभचिंतक उनसे मिलने पहुंचे। सभी ने उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि डॉ. कश्यप की स्थिति फिलहाल स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। उल्लेखनीय है कि जिले में संभावित बाढ़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में सिविल सर्जन स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं और बाढ़ से निपटने की तैयारियों का निरीक्षण कर रहे थे। खराब मौसम और बारिश के कारण फिसलने से यह हादसा हुआ। चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि निर्धारित आराम और उपचार के बाद डॉ. के. के. कश्यप जल्द ही स्वस्थ होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन फिर से शुरू करेंगे।
Source link
अररिया सिविल सर्जन का पैर फिसला, फ्रैक्चर:बाढ़ तैयारियों का जायजा लेने के समय हुआ एक्सीडेंट
