Headlines

आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन के संचालन को मिला विस्तार:20 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, स्टॉपेज और समयावमे बदलाव नहीं




यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ होकर संचालित होने वाली 04014/04013 आनंद विहार टर्मिनल–लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। रेलवे ने इस ट्रेन को 27 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाने का फैसला किया है। इससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। 20 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगी स्पेशल ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार टर्मिनल–लौकहा बाजार स्पेशल 20 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रतिदिन संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 21 जुलाई से 16 अगस्त तक रोजाना चलाई जाएगी। ठहराव और समयसारिणी में नहीं होगा कोई बदलाव रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन के संचालन विस्तार के दौरान इसके मार्ग, ठहराव और समयसारिणी में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। यात्री पहले से निर्धारित समय और स्टेशनों के अनुसार ही इस ट्रेन की यात्रा कर सकेंगे। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की सलाह भी दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *