Headlines

23 अक्टूबर को कोसी स्नातक चुनाव के लिए मतदान:खगड़िया में 9,494 मतदाता डालेंगे वोट, 11 केंद्रों पर होगी वोटिंग




बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव की तैयारियां खगड़िया में पूरी हो गई हैं। जिले में 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। जिला प्रशासन ने प्रेस ब्रीफिंग कर मतदान केंद्र, मतदाताओं और चुनावी तैयारियों की जानकारी दी। जिले में कुल 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 8 मूल और 3 सहायक केंद्र शामिल हैं। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार खगड़िया में 9,494 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। काउंटिंग भी पूर्णिया स्थित केंद्र पर होगी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। प्रत्याशी 6 अक्टूबर तक नामांकन भर सकेंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 23 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के बाद 27 अक्टूबर को पूर्णिया में वोटों की गिनती होगी। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में वोट मतपत्र के जरिए मतपेटिका में डाले जाएंगे। सहायक निर्वाची पदाधिकारी की जिम्मेदारी DM को वोटिंग खत्म होने के बाद मतपेटिकाओं को पूर्णिया स्थित बज्रगृह में सुरक्षित रखा जाएगा। वोटों की गिनती भी पूर्णिया स्थित केंद्र पर होगी। चुनाव के लिए खगड़िया में अलग-अलग कोषांग बनाए गए हैं। पर्याप्त संख्या में मतदान कर्मियों की व्यवस्था की गई है। मतदान कर्मियों के ट्रेनिंग का शेड्यूल भी तैयार है। ट्रेनिंग समाहरणालय के मुख्य सभा कक्ष में दी जाएगी। पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार को चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। प्रतिबंधों का भी पालन कराया जाएगा वहीं, खगड़िया के जिलाधिकारी विक्रम विरकर को जिले के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर निगरानी व्यवस्था सक्रिय है। ऐसे किसी भी नीतिगत कार्यक्रम या घोषणा पर रोक रहेगी, जिससे मतदाताओं को प्रभावित किए जाने की संभावना हो। प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले लागू होने वाले प्रतिबंधों का भी पालन कराया जाएगा। मीडिया से निष्पक्ष खबरों के प्रसारण की अपील जिला निर्वाचन शाखा ने मीडिया से चुनाव के दौरान तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित खबरें प्रसारित करने की अपील की है। असत्यापित आरोपों, अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचने को कहा गया है। साथ ही धर्म, जाति, समुदाय, क्षेत्र या भाषा के आधार पर घृणा या शत्रुता को बढ़ावा देने वाली सामग्री से बचने तथा पेड न्यूज नहीं चलाने की अपील की गई है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों से कोसी स्नातक निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *