![]()
भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। अर्शदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी जान 🐻❤️, मेरी क्रेजी, स्मार्ट, मैच्योर और खूबसूरत पार्टनर।” इसके साथ उन्होंने समरीन के साथ करीब आठ तस्वीरें भी शेयर की हैं। समरीन कौर 27 साल की हो गई हैं। अर्शदीप का यह पोस्ट इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने पहली बार सोशल मीडिया पर समरीन के लिए ‘मेरी जान’ और ‘पार्टनर’ जैसे शब्दों का खुलकर इस्तेमाल किया है। इससे दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को और हवा मिली है। अर्शदीप और समरीन के रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों की ओर से अब तक सार्वजनिक तौर पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है। परिवार इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते रहे हैं। एयरपोर्ट पर अर्शदीप ने किया था रिसीव
अर्शदीप इन दिनों मोहाली में ही हैं और पीसीए स्टेडियम में पंजाब सरकार की ओर से आयोजित शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेल रहे हैं। वहीं, समरीन कौर भी इन दिनों चंडीगढ़ में हैं। कुछ दिन पहले जब समरीन एयरपोर्ट पहुंची थीं, तब अर्शदीप उन्हें रिसीव करने खुद पहुंचे थे। इसके बाद अर्शदीप खुद गाड़ी ड्राइव कर उन्हें अपने साथ लेकर गए थे।
दोनों ने एक दूसरे के नाम का टैटू बनबाया अर्शदीप सिंह और समरीन कौर ने हाल ही में एक-दूसरे के नाम के शुरुआती अक्षरों वाला मैचिंग टैटू बनवाया है। यह टैटू सेशन 5-6 सितंबर के दौरान बेंगलुरु के मशहूर एलियंस टैटू स्टूडियो में हुआ। टैटू को आर्टिस्ट सनी सेन और डिजाइनर अभिषेक गवाई ने तैयार किया है। इस टैटू की खास बात इसका डिजाइन नहीं, बल्कि इसमें छिपा खास कनेक्शन है। अर्शदीप ने अपनी बांह पर समरीन कौर के नाम के शुरुआती अक्षर ‘SK’ और समरीन ने अपनी बांह पर अर्शदीप सिंह के शुरुआती अक्षर ‘AS’ गुदवाए हैं। दोनों ने इसे और खास बनाने के लिए एक-दूसरे की हैंडराइटिंग का इस्तेमाल किया। यानी अर्शदीप की बांह पर ‘SK’ समरीन की अपनी लिखावट में है, जबकि समरीन की बांह पर ‘AS’ अर्शदीप की लिखावट में बनाया गया है। इस तरह दोनों के टैटू एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। टैटू बनवाने के ठीक अगले दिन, 7 सितंबर को अर्शदीप ने समरीन के 27वें जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज में बधाई भी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर समरीन के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें ‘मेरी जान’ और ‘मेरी क्रेजी, स्मार्ट, मैच्योर और खूबसूरत पार्टनर’ कहकर विश किया
Source link
अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड को किया बर्थडे विश:लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी जान मेरी क्रेजी, स्मार्ट, मैच्योर और खूबसूरत पार्टनर, फोटो भी किए शेयर
