![]()
लुधियाना के मोचपुरा बाजार में पारिवारिक होजरी कारोबार के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। यहां एक महिला ने अपने ही दो जेठों पर मारपीट लूटपाट और सरेआम छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आ गया है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। हालांकि, मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने और गिरफ्तारी न होने के चलते पीड़ित परिवार ने आज पुलिस कमिश्नर (CP) ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। FIR के मुताबिक बातचीत के दौरान जतिंदरपाल सिंह और गुरमीत सिंह अचानक तैश में आ गए और गालियां देते हुए राजनदीप सिंह की पिटाई शुरू कर दी। गुरमीत सिंह ने दुकान में पड़े एक वर्कर के हेलमेट से राजनदीप के सिर पर 3-4 बार जोरदार वार किए, जिससे वह काउंटर पर गिर गए। इसी दौरान जतिंदरपाल ने राजनदीप के हाथ से 15 तोले का सोने का कड़ा, गले से 12 तोले की सोने की चेन और दो महंगे मोबाइल (सैमसंग M15 और iPhone 13) छीन लिए। जब पीड़ित ने अपने पति को बचाने की कोशिश की, तो गुरमीत ने उन्हें धक्का देकर उनकी सोने की चेन भी झपट ली। बचाव करने पर महिला से छेड़छाड़ और कपड़े फाड़े शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब आरोपी जतिंदरपाल सिंह मौके से भागने लगा और उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, तो जतिंदरपाल ने बुरी नीयत से उनकी छाती पर हाथ डाला और उनके कपड़े फाड़ दिए। धक्का-मुक्की के बाद खुद को फंसता देख जतिंदरपाल ने दुकान के बाथरूम में खुद को बंद कर लिया और वहां अपनी ही बांह पर कट लगाकर बाहर आकर झूठा हंगामा करने लगा। इसी बीच आरोपियों की पत्नियां सिमरनजीत कौर और परमिंदर कौर भी मौके पर पहुंच गईं और पीड़ित दंपती को गालियां व धमकियां देने लगीं। आस-पास के दुकानदारों ने बीच-बचाव कर पीड़ितों को छुड़वाया। मेडिकल में आई चोटें, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल वारदात के बाद पीड़ित दंपती ने सिविल अस्पताल से अपना मेडिकल करवाया। MLR रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों ने पीड़ित के शरीर पर 4 और राजनदीप सिंह के शरीर पर 3 चोटें (Simple Blunt) मार्क की हैं। दोनों पक्षों में राजीनामे की कोशिशें विफल होने के बाद, 31 जुलाई 2026 को पुलिस ने जतिंदरपाल सिंह, गुरमीत सिंह, सिमरनजीत कौर और परमिंदर कौर के खिलाफ BNS 2023 की धारा 115(2), 126(2), 351(2), और 3(5) के तहत FIR नंबर 0153 दर्ज कर ली है। लेकिन, FIR दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित दंपती आज CP ऑफिस पहुंचे और अधिकारियों को CCTV फुटेज सौंपते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वीडियो सामने आने के बाद अब देखना है कि प्रशासन इस मामले में क्या अगला कदम उठाता है।
Source link
लुधियाना में जेठ ने की बहू से छेड़छाड़ फाड़े कपड़े:मोचपुरा बाजार में कारोबारी विवाद में झड़प; FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित दंपती पहुंचे CP ऑफिस
