![]()
अजमेर जिले के पीसांगन के एक सरकारी स्कूल में दो शिक्षकों पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार और अश्लील चैट करने का आरोप है। यह घटनाक्रम शुक्रवार को सामने आया। पुलिस बच्चों को ‘गुड टच और बैड टच’ के बारे में जानकारी दे रही थी। पुलिस ने बच्चों को बताया कि कोई आपको गलत टच करे तो तुरंत अभिभावकों और शिक्षकों को सूचित करें। इसी दौरान विद्यालय परिसर में आरोपी शिक्षकों की कथित हरकतें सामने आईं। दोनों टीचर को पहले स्कूल से हटाया और बाद में सस्पेंड कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर से दोनों के खिलाफ पीसांगन थाने में मामला दर्ज कराया गया। प्रिंसीपल ने देखा आरोपी शिक्षक का मोबाइल, मिली अश्लील चैट पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए प्रधानाचार्य को बताया- शिक्षकों के द्वारा छात्राओं को अनैतिक संदेश भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा बेड टच करते हुए किसी को बताने पर फेल करने की धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत मिलने पर प्रधानाचार्य ने आरोपी शिक्षक का मोबाइल फोन चेक किया, जिसमें कथित रूप से अश्लील चैट और कॉल रिकॉर्ड मिले। इस दौरान परिजनों और स्कूल स्टाफ के बीच कुछ कहासुनी भी हुई। सूचना मिलने पर विद्यालय परिसर में जानकारी दे रही पुलिस ने स्थिति को काबू करने का प्रयास किया। शिक्षा विभाग ने दोनों आरोपी शिक्षकों को किया टर्मिनेट शिक्षा विभाग ने दोनों आरोपी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से टर्मिनेट कर अजमेर स्थित संयुक्त निदेशक कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच के लिए विभागीय कमेटी का गठन किया गया और दोनों को सस्पेंड कर दिया है। परिजनों की शिकायत पर पीसांगन थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और चैट रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं।
इनपुट सहयोग: प्रदीप कुमार कालेसरा
Source link
अश्लील हरकत के आरोप में दो टीचर सस्पेंड:मोबाइल में मिली अश्लील चैट; 'गुड टच-बैड टच' पर पुलिस ने जानकारी दी तो स्टूडेंट्स ने की शिकायत
