Headlines

आगर मालवा में कांग्रेस ने भाजपा का पुतला फूंका:खड़गे के भाषण स्थल के शुद्धिकरण पर विरोध, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई




आगर मालवा में सोमवार को अजा मोर्चा कांग्रेस ने भाजपा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण स्थल के शुद्धिकरण के विरोध में किया गया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और पुतला छीनने का प्रयास भी किया। छावनी नाका चौराहा पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस की कार्रवाई से पहले ही कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग लगा दी थी, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन से पानी छोड़ा। कांग्रेस नहीं करेगी बर्दाश्त अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर सूर्यवंशी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच का कथित रूप से हवन-यज्ञ कर शुद्धिकरण किया गया था। उन्होंने इस कृत्य को खड़गे का अपमान बताया और कहा कि कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। सूर्यवंशी ने आगे कहा कि इस घटना को लेकर समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, जिसके चलते पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गुड्डूलाला सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *