Headlines

बांसड़ समाज के युवाओं ने निकाली कांवड़ यात्रा:बेणेश्वर धाम के जल से धनेश्वर महादेव का जलाभिषेक




डूंगरपुर में सावन मास के दौरान शिव मंदिरों में भक्ति का माहौल है। इसी कड़ी में, सावन के सोमवार को बांसड़ समाज के युवाओं ने एक कांवड़ यात्रा निकाली। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और शहर के धनेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों का यह जत्था त्रिवेणी संगम बेणेश्वर धाम से जल भरकर डूंगरपुर शहर पहुंचा था। शहर के ओटे पर एकत्रित होकर श्रद्धालुओं ने विधिवत कांवड़ की पूजा-अर्चना की, जिसके बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ।
गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई यह कांवड़ यात्रा पुराना बस स्टैंड, तहसील चौराहा, गेपसागर की पाल, नगर परिषद के सामने, पुराना अस्पताल, सोनिया चौक और माणक चौक से होते हुए धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से शहर गूंज उठा। मंदिर पहुंचने के बाद, कांवड़ियों ने बेणेश्वर धाम से लाए गए जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके उपरांत, विशेष पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने जिले में अच्छी बारिश और समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *