![]()
आजमगढ़ में शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल रहा। गुरुवार रात से ही जिले में तेज हवाएं चल रही हैं। लगातार चल रही तेज हवाओं के कारण बिजली की कटौती भी हो रही है। वहीं जिले के आउटर वाले इलाके निजामाबाद गंभीरपुर में गुरुवार की रात जोरदार बारिश भी हुई है। हालांकि शहर में मामूली बारिश ही हुई है। जहां गुरुवार को जिले का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था। वहीं शुक्रवार को या तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दो दिनों से जिस तरह से आसमान में बादल छाए रह रहे हैं। ऐसे में गर्मी से आम जनता को राहत मिलती नजर आ रही है।
किसानों को होगा फायदा जिले में हो रही बारिश धान की रोपाई के लिए काफी फायदेमंद मानी जा रही है। किसान लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब खेतों में पानी भरने से रोपाई का काम तेज होने की उम्मीद है। लगातार बारिश के कारण घाघरा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई। जारी किया अलर्ट मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि इसके बाद मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।
Source link
आजमगढ़ में शुक्रवार को भी बदल रहा मौसम का मिजाज:सुबह से ही चल रही है तेज हवाएं, रात में आउटर वाले इलाकों में हुई बारिश
