Headlines

भोजपुर में पोखर में डूबने से युवक की मौत:घर से शौच के लिए निकला था, पैर फिसलने से हुआ हादसा; ग्रामीणों ने शव को निकाला




भोजपुर में पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पैर फिसलने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान भटौली गांव निवासी शिवजी महतो के पुत्र राहुल कुमार(21) के तौर पर हुई है। पेशे से किसान था। घटना संदेश थाना क्षेत्र की है। मृतक के चचेरे भाई अभिषेक कुमार ने बताया कि घर से शौच के लिए निकला। पोखर किनारे पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई थी। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने दो भाई में बड़ा था। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। लेकिन उसे कोई संतान नहीं था। परिवार में मां संजू देवी, पत्नी सुगंधा देवी और भाई रोहित कुमार है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *