![]()
भिंड पुलिस के ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान का असर अब लोगों पर दिखाई देने लगा है। शनिवार देर रात एक युवक नशे की हालत में बेरा देहात थाना पहुंच गया। उसने पुलिस के सामने नशा छोड़ने की शपथ ली और कहा कि अब वह कभी शराब, गांजा, अफीम या किसी भी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेगा। जानकारी के अनुसार, भरौली गांव निवासी 35 वर्षीय अंकुश सिंह राजावत शनिवार रात करीब 1:30 बजे बेरा देहात थाना पहुंचा। उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह लंबे समय से नशे का आदी है। कई बार कोशिश करने के बावजूद वह नशा नहीं छोड़ पाया। नशे से दूरी है जरूरी
अंकुश ने कहा कि भिंड पुलिस के ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान से प्रेरित होकर वह खुद थाने आया है, ताकि सार्वजनिक रूप से नशा छोड़ने का संकल्प ले सके। युवक ने पुलिस के सामने शपथ लेते हुए कहा, “आज के बाद मैं कभी नशा नहीं करूंगा। यदि भविष्य में नशा करते हुए पाया जाऊं तो मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।” उसने यह भी कहा कि अब वह अपने परिवार पर ध्यान देगा और अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगा। थाना पुलिस ने युवक की बात सुनी, उसका उत्साह बढ़ाया और उसे नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जीने की सलाह दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है।
Source link
आज से नशा नहीं करूंगा'… आधी रात थाने पहुंचा युवक:भिंड में पुलिस के सामने ली शपथ, बोला- नशा करूं तो कानूनी कार्रवाई करना
