![]()
जोधपुर शहर और आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटे में मारपीट, मादक पदार्थों की तस्करी समेत क्राइम की कई अहम खबरें सामने आई हैं। जिसमें आपसी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पानी की मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। पढ़ें जोधपुर की अन्य प्रमुख क्राइम खबरें। पहली खबर: उदयपुर थाना इलाके में आपसी रंजिश को लेकर एक युवक के चाकू घोंप दिया। आरोपियों ने एकराय होकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जनता कॉलोनी निवासी पीड़ित समीर (22) ने बताया कि आरोपी सोहेल उर्फ जपायती और इमरान उर्फ ब्याजू समेत अन्य बदमाशों ने उसे टाउन हॉल के पास घेर लिया और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। पानी की मोटर चालू करते ही दौड़ा करंट, किसान की मौत दूसरी खबर: एक किसान खेत में होद पर लगी पानी की मोटर चालू करने गया था। इस दौरान मोटर चालू करते समय अचानक करंट दौड़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मथानिया इलाके के गवारिया बस्ती की है। मृतक का नाम देवाराम बावरी(50) है। नशे को लेकर पुलिस की कार्रवाई तीसरी खबर: कुड़ी भगतासनी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेक्टर 8 में दबिश देकर एक महिला को अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा है। आरोपी महिला गुड्डी देवी विश्नोई (35) निवासी रावर हाल कुड़ी के पास से 02 ग्राम अवैध एमडी और प्लास्टिक की थैलियां जब्त की गई है। थानाधिकारी लेखराज ने बताया कि आरोपी गुड्डी देवी बिना लाइसेंस और परमिट के नशे की सप्लाई कर रही थी। झांसा देकर ठगी चौथी खबर: जोधपुर शहर में साइबर ठगों के हौसले बुलंद हैं। भगत की कोठी थाना क्षेत्र के कृष्ण मंदिर इलाके में रहने वाले दगलाराम सैन (42) के साथ साइबर ठगों ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। शराब के नशे में नाले में गिरा अधेड़, मौत पांचवी खबर: देवनगर थाना क्षेत्र के पाल गांव में अत्यधिक शराब के सेवन के बाद नाले में गिरने से भुण्डाराम उर्फ राजू नामक व्यक्ति की मौत हो गई। कोचिंग के लिए निकला नाबालिग लापता छठी खबर: राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाला नाबालिग कोचिंग के लिए घर से निकला था, जो वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस तलाश में जुटी है। सातवीं खबर: वहीं विवेक विहार थाना क्षेत्र के से एक नाबालिग घर से बिना बताए निकल गई, जिसका कोई पता नहीं चल सका है।
Source link
आपसी रंजिश को लेकर युवक को चाकू घोंपा,2 अरेस्ट:पानी की मोटर चालू करते ही दौड़ा करंट, किसान की मौत; पढ़ें जोधपुर शहर की प्रमुख क्राइम की खबरें
