Headlines

नदी में कूदे युवक का 24 घंटे बाद भी लापता:शमशाबाद में परिजनों ने किया चक्काजाम, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी




विदिशा के शमशाबाद में सांपन नदी में लापता 27 वर्षीय युवक का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय रेस्क्यू टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है। युवक के नहीं मिलने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार सुबह सांपन नदी के पुल पर चक्काजाम कर दिया। वे बाहर से अनुभवी गोताखोरों की टीम बुलाकर तलाश कराने की मांग कर रहे थे। रविवार दोपहर से लापता है युवक ग्राम बम्होरी निवासी गिरवर अहिरवार (27) रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सांपन नदी के पुल पर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह नदी में चला गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। रातभर तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक, सुबह 8 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू करने की बात कही गई थी। पर्याप्त इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सुबह करीब 10 बजे चक्काजाम कर दिया। बाहर से गोताखोर बुलाने की मांग परिजनों ने कहा कि उनकी मांग सिर्फ अनुभवी गोताखोरों की टीम बुलाकर युवक की तलाश कराने की है। उनका आरोप है कि अभी तक शमशाबाद की स्थानीय टीम ही तलाश कर रही है और बाहर से गोताखोर नहीं बुलाए गए हैं। चक्काजाम के बाद परिजनों को दोपहर 2 बजे तक युवक की तलाश करने का भरोसा दिया गया। उन्होंने कहा कि तय समय तक युवक नहीं मिलने पर वे दोबारा चक्काजाम करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाए आरोप चक्काजाम के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन पर पर्याप्त मदद नहीं देने का आरोप लगाया। एक ग्रामीण ने कहा कि वे किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहे हैं। उनकी मांग सिर्फ अनुभवी गोताखोरों की टीम बुलाकर युवक को जल्द तलाश करने की है। पुलिस बोली- लगातार चल रहा रेस्क्यू शमशाबाद थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। टीम नदी में युवक की तलाश कर रही है। परिवार और ग्रामीण भी नदी किनारे मौजूद हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *