Headlines

आपसी विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या:लातेहार के होटल में वारदात, आरोपी पति गिरफ्तार, बदबू आने पर लोगों को हुआ शक




लातेहार शहर के बिजली ऑफिस के पास एक होटल में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान होटल संचालक रविंद्र यादव की पत्नी संगीता देवी (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि होटल पिछले एक दिन से बंद था। आशंका है कि गुरुवार या शुक्रवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद रविंद्र यादव ने नशे की हालत में संगीता देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह होटल बंद कर फरार हो गया। शनिवार को होटल से बदबू आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद शनिवार शाम करीब 8:30 बजे एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। होटल का दरवाजा खोलने पर अंदर महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि रविंद्र यादव और उसकी पत्नी दोनों शराब पीते थे और होटल चलाते थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान नशे की हालत में रविंद्र ने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं। होटल बंद होने और आरोपी के फरार होने के कारण घटना के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। होटल से बदबू आने के बाद मामला सामने आया। पूछताछ में हत्या की बात कबूली घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी रविंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ में रविंद्र ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद संगीता देवी की मौत की वजह और घटना का संभावित समय अधिक स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *