![]()
मैहर यातायात थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) शशिकांत पयासी का शनिवार रात सतना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक छा गया। साथी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उनके निधन पर दुख जताया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। 3 सितंबर को ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत खराब हुई जानकारी के मुताबिक, 3 सितंबर को ड्यूटी के दौरान ASI शशिकांत पयासी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए मैहर से सतना रेफर किया गया, जहां उन्हें बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। डॉक्टरों की कोशिशों के बाद भी शनिवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। लंबे समय तक पुलिस विभाग में दी सेवा शशिकांत पयासी मूल रूप से जिले के ग्राम दलदल के रहने वाले थे। उन्होंने पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा दी। वे प्रधान आरक्षक से पदोन्नत होकर सहायक उपनिरीक्षक बने थे। इसके बाद उनका ट्रांसफर मैहर कर दिया गया था और तब से वे मैहर यातायात थाने में पदस्थ थे। इससे पहले शशिकांत पयासी ने सतना शहर कोतवाली, कोलगवां और जिले के कई अन्य थानों में भी काम किया था। उन्होंने कुछ समय रीवा में भी अपनी सेवाएं दी थीं।
Source link
ड्यूटी के दौरान ASI की तबीयत बिगड़ी, तीसरे दिन निधन:मैहर यातायात थाने में पदस्थ थे; सतना के बिरला अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे
