![]()
बिलासपुर में आशीर्वाद वैली आवासीय सहकारी समिति के विभिन्न पदों के लिए चुनाव हुए। इसमें रविश शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं, प्रकाश साहू उपाध्यक्ष बने। बुधवार को कॉलोनी में आमसभा हुई, जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। अन्य पदाधिकारी अन्य पदाधिकारियों में पुर्णेद्र कुमार चंद्राकार सचिव, संध्या ज्योति ओझा कोषाध्यक्ष, परमेश्वर कौशिक धार्मिक कार्य प्रमुख और अविनाश तिग्गा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख चुने गए। मनोज जैसवानी, डॉ. श्रीकेश गुप्ता, नेमेश पांडेय, मनोज मिश्रा और सौम्या त्रिपाठी को सदस्य बनाया गया।
Source link
आशीर्वाद वैली समिति चुनाव में रविश शर्मा अध्यक्ष चुने गए:प्रकाश साहू उपाध्यक्ष, पुर्णेद्र चंद्राकार सचिव और संध्या ओझा कोषाध्यक्ष बनीं
