![]()
राज्यभर में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के दौरान वज्रपात से 20 लोगों की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। सबसे ज्यादा 11 मौत गिरिडीह में हुईं। अधिकांश हादसे धान रोपनी, खेतों में काम करने, निर्माण स्थल पर काम करने या बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े रहने के दौरान हुए। सबसे बड़ा हादसा गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के देवपहाड़ी स्थित गोसांई आहर के पास हुआ। यहां पेड़ के नीचे मोबाइल पर गेम खेल रहे अर्जुन कुमार साव (17), विष्णुदेव साव (13), गजेंद्र साव (15), कुश कुमार तिवारी (18) और उमेश यादव (17) वज्रपात की चपेट में आ गए। अर्जुन, विष्णुदेव, गजेंद्र और कुश की मौत हो गई, जबकि उमेश गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में अर्जुन, विष्णुदेव और गजेंद्र चचेरे भाई थे। देवरी के तिलयडीह गांव में खेत में काम कर रहे संतोष तिवारी (40) की भी मौत हो गई, जबकि विक्रम तिवारी घायल हो गए। बगोदर थाना क्षेत्र के अलगडीहा में कोनार नहर निर्माण स्थल पर बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े लातेहार निवासी मजदूर समीर गिद (47) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महावीर तुरी झुलस गए। दुमका में तीन और लातेहार में 2 लोगों की मौत दुमका के रामगढ़ प्रखंड में आलतामुनी मरांडी (20), बाबूलाल हेंब्रम (30) और रोहित कुंवर (30) की मौत हो गई। आलतामुनी के पति और चार वर्षीय बेटे समेत छह से अधिक लोग झुलस गए। लातेहार में उपेंद्र उरांव (18) और शिवनाथ उरांव, चतरा के लावालौंग में संजय भुइयां (30), गढ़वा के रंका में कदरून खातून (45) तथा पलामू के मोहम्मदगंज में पुष्पा देवी (38) की भी वज्रपात से मौत हो गई। कई अन्य घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। रांची सहित 10 जिलों में 4 दिनों तक भारी बारिश का यलो अलर्ट बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के असर से झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम, मध्य, दक्षिण और संथाल परगना के जिलों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार को रांची समेत राज्य के नौ जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक 76 मिमी वर्षा रांची के कांके में रिकॉर्ड की गई, जबकि रांची शहर में 35 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा लोहरदगा में 45 मिमी, सिमडेगा में 23 मिमी, बोकारो में 11 मिमी और डालटनगंज में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। कहां कब बारिश का अलर्ट
Source link
आसमानी आफत:राज्य में वज्रपात से 20 की मौत, गिरिडीह में सबसे ज्यादा 11 लोगों की जान गई
