Headlines

इंग्लैंड ले जाने का झांसा देकर महिला से2.50 लाख ठगे:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, 8वीं पास, नोएडा में मजदूर का करता है




इंग्लैंड ले जाने का झांसा देकर महिला से 2.50 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनायत (22) निवासी गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अनायत के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 74,998 रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। विदेशी नंबर से कॉल आई पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जनवरी 2026 में उसके व्हॉट्सऐप पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को उसका परिचित बताते हुए बातचीत शुरू की। कुछ समय बाद उसने महिला का विश्वास जीत लिया और उससे लगातार बातचीत करने लगा। इंग्लैंड लेकर जाने का भरोसा दिया आरोपी ने महिला को बताया कि वह भारत आएगा और उसे अपने साथ इंग्लैंड लेकर जाएगा। विदेश जाने की बात से प्रभावित होकर महिला ने आरोपी की बातों पर विश्वास कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे अलग-अलग बहानों से पैसे भेजने के लिए कहना शुरू कर दिया। 2.50 लाख रुपये ट्रांसफर कराए पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला से करेंसी बदलवाने और अन्य जरूरतों का हवाला देते हुए ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाए। महिला ने फरवरी से मार्च 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में ढाई लाख रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर कर दी। रकम भेजने के बाद भी जब आरोपी ने न तो उसे इंग्लैंड ले जाने की बात पूरी की और न ही पैसे वापस किए, तब महिला को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। नोएडा में मजदूरी करता है पुलिस के मुताबिक आरोपी आठवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है और वर्तमान में नोएडा में मजदूरी करता है। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों और ठगी के पूरे नेटवर्क से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *