Headlines

इंदौर में तिब्बती व्यापारी ने किया सुसाइड:कमरे मे फंदे पर लटके मिला शव, देहरादून से आए थे




इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग में किराए से रहने वाले तिब्बती व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे देहरादून से इंदौर आए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अन्नपूर्णा क्षेत्र की सिल्वर पैलेस कॉलोनी स्थित साईं सुदर्शन बिल्डिंग के एक फ्लैट में किराए से रहने वाले सोनम (40) पिता गोप्पो जोरनी का शव शुक्रवार रात घर में मिला। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। कुछ माह पहले ही आए थे किराए से रहने
पुलिस के मुताबिक, सोनम मूल रूप से देहरादून के रहने वाले थे। वह कुछ माह पहले ही इंदौर में किराए से रहने आए थे। बताया जाता है कि वह दशहरा मैदान में लगने वाले तिब्बती बाजार से जुड़े हुए थे। सोनम यहां अपनी संस्था भी संचालित करते थे। वह कपड़ों के व्यापार से जुड़े थे। शुक्रवार को उनकी पत्नी लगातार उन्हें कॉल कर रही थीं, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद पत्नी ने पड़ोसियों को कॉल किया। पड़ोसी करीब आधे घंटे तक दरवाजा खटखटाते रहे। दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। बताया जाता है कि सोनम हर साल ठंड के मौसम से पहले तिब्बती मार्केट की अनुमति लेने इंदौर आ जाते थे। उनके परिवार में दो बेटियां हैं, जो देहरादून में रहती हैं। फिलहाल पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संस्था से जुड़े फिरोज, करीम और जेयू ने उनका शव फंदे से उतारा। बीमारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या
विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले गजानंद (35) पुत्र हरीकृष्ण खरवाते, निवासी राजा कॉलोनी, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पेशे से पुताई का काम करते थे। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। परिवार के मुताबिक, गुरुवार रात उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। गजानंद की शादी हो चुकी थी। उनकी पत्नी काफी समय पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *