Headlines

कांवड़िया तमन्ना मलिक के बुर्का पहनने पर रोक नहीं:हरिद्वार से जल लेकर चली, पति-पत्नी को जमानत मिली, एसडीएम बोले- दोनों को सुरक्षा देंगे




संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा को लेकर चर्चा में आईं तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को 20-20 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई है। दोनों हरिद्वार से गंगाजल लेकर संभल के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तमन्ना के बुर्का पहनने पर कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि दो समुदायों के बीच शांति भंग होने की आशंका के चलते उन्हें पाबंद किया गया था। शुक्रवार को एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि तमन्ना मलिक और अमन त्यागी अलग-अलग समुदाय से हैं। थाना पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों को 20-20 हजार रुपये के मुचलके से पाबंद किया गया था। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को जमानत के लिए आवश्यक कागजात प्रस्तुत किए गए थे, जिसके बाद दोनों को जमानत दे दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि संभल जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक कांवड़िए की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, जिसमें तमन्ना और अमन भी शामिल हैं। तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह तमन्ना मलिक गांव बदनपुर बसई निवासी यामीन की बेटी हैं। उन्होंने तीन वर्ष पहले गांव के ही सुरेंद्र त्यागी के बेटे अमन त्यागी से प्रेम विवाह किया था। दंपति के दो बेटे आर्यन और यक्ष हैं। शादी के बाद अमन की दादी ने तमन्ना का नाम ‘तुलसी’ रखा था। मन्नत पूरी होने पर ला रही हैं कांवड़ तमन्ना ने बताया कि उन्होंने भोलेनाथ से अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह होने की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद वह पहली बार महाशिवरात्रि पर कांवड़ लेकर आई थीं। इस बार भी हरिद्वार से गंगाजल लेकर संभल लौट रही हैं। पति-पत्नी पहले भी संभल कोतवाली क्षेत्र के शहजादी सराय स्थित नैमिषारण्य तीर्थ क्षेमनाथ तीर्थ में जलाभिषेक कर चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *