Headlines

इन्फ्लुएंसर्स झीलों, मंदिरों और हवेलियों की विरासत से हुए प्रभावित:सहेलियों की बाड़ी में बनाई रील्स, 18 देशों के मेहमान बोले- उदयपुर की खूबसूरती दुनिया को दिखाएंगे




उदयपुर आए 18 देशों से आए 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने मंगलवार को उदयपुर की गलियों और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। विदेशी मेहमानों ने शहर की झीलों, मंदिरों, हवेलियों और राजस्थानी संस्कृति को कैमरे में कैद किया। वे जहां भी पहुंचे, वहां की विरासत और खूबसूरती को देखकर उत्साहित नजर आए और जमकर फोटो-वीडियो बनाए। इन्फ्लुएंसर्स ने दूधतलाई के पास रोपवे की सवार की। उन्होंने रोपवे के अंदर से प्रकृति और पिछोला झील के वीडियो शूट किए और करणीमाता मंदिर पहुंचकर मंदिर और इसके इतिहास की जानकारी ली। वे ओल्ड सिटी में जगदीश मंदिर पहुंचे और मंदिर की स्थापत्य कला व वैभव को देखकर प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि यहां की संस्कृति और विरासत को वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से विदेशों तक पहुंचाएंगे। पहले देखिए ये 4 PHOTO’S शहर की पुरानी गलियों और बाजारों में घूमे इन्फ्लुएंसर हेरिटेज वॉक के दौरान बागोर की हवेली से गणगौर घाट तक शहर की पुरानी गलियों और बाजारों का अनुभव लिया। बाजार में उन्होंने जमकर शॉपिंग की। मेहंदी की डिजाइन में रुचि दिखाई और चूड़ी बाजार में भी खरीदारी की। इस दौरान कई विदेशी इन्फ्लुएंसर्स ने साफे पहनकर खुद को मेवाड़ी रंग में रंग लिया। विंटेज कार म्यूजियम भी देखा। सखियों के बाग में महिला इन्फ्लुएंसर की पहले एंट्री… सहेलियों की बाड़ी में पहुंचते ही माहौल और भी खुशनुमा हो गया। हल्की बारिश के बीच फाउंटेन और छतरियों के बीच इन्फ्लुएंसर्स ने पानी से अठखेलियां कीं और रील्स बनाईं। गाइड ने जब उन्हें सहेलियों की बाड़ी का इतिहास बताते हुए आगे बढ़ने के लिए मजाकिया अंदाज में कहा कि यह सखियों का बाग है, तो सभी खूब हंसे। इसके बाद महिला इन्फ्लुएंसर को सबसे पहले आगे बढ़ाया गया। यहां गाइड चिन्मय दीक्षित और मांगू खान ने इस बाग के बारे में उनको विस्तार से जानकारी दी। बहुत अच्छा लगा उदयपुर दक्षिण अमरीका महाद्वीप के उत्तर में स्थित सूरीनाम से आईं गेल ने कहा कि वे पहली बार उदयपुर आई हैं। उन्हें यहां के पर्यटन स्थल बहुत शानदार लगे। मंदिरों की सुंदरता और शहर की विरासत ने उन्हें काफी प्रभावित किया। इसी देश से आए एक अन्य इन्फ्लुएंसर ने बताया कि उदयपुर बहुत अच्छा लगा। चित्तौड़गढ़ का किला और वहां की विरासत भी उन्हें काफी पसंद आई। उन्होंने सहेलियों की बाड़ी को बेहद खूबसूरत और रोमांटिक जगह बताया। 12 अगस्त को जाएंगे जगमंदिर और बाहुबली हिल्स पर्यटन विभाग की उप निदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि 16 देशों से 32 इन्फ्लुएंसर्स उदयपुर आए हैं। 9 अगस्त को उदयपुर पहुंचने के बाद 10 अगस्त को उन्होंने चित्तौड़गढ़ की गौरव गाथाएं देखीं। सक्सेना ने बताया कि बुधवार को वे सिटी पैलेस और जगमंदिर का भ्रमण करेंगे। इसके बाद बाहुबली हिल्स जाएंगे। इन देशों के इन्फ्लुएंसर्स आए विदेश मंत्रालय के इस दल में जमैका और सूरीनाम देश से सबसे ज्यादा 3-3 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स आए हैं। वहीं बारबाडोस, बेलिज, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, डोमिनिकन रिपब्लिक, मेक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पेरू और त्रिनिदाद एंड टोबैगो से 2-2 सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा बोलीविया, सेंट लूसिया और सेंट विंसेंट देश से 1-1 क्रिएटर आया है। 13 अगस्त को जयपुर में घूमेंगे 13 अगस्त को जयपुर पहुंचकर हवामहल, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर घूमेंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे और 16 अगस्त को स्वदेश लौट जाएंगे। ये खबर भी पढ़े… उदयपुर पहुंचे 18 देशों के 32 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स:महलों में घूमने के साथ झील में बोट राइड करेंगे; जयपुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *