Headlines

इसराना में दो दोस्तों पर हमला, आरोपी अरेस्ट:लाठी- डंडे लेकर पहुंचे युवक, शराब के नशे में साथ बैठने से किया था इनकार




पानीपत जिले की इसराना थाना पुलिस ने गांव बुआना लाखु में लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने और लूट करने के आरोपी को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बुआना लाखु निवासी सुमित के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी सुमित ने बताया कि उसने अपने फरार साथी विनोद के साथ मिलकर कुछ दिन पहले हुई कहासुनी की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडे और बाइक बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। घर से दूर बैठे थे दोनों दोस्त गांव बुआना लाखु निवासी दीपक ने अपनी शिकायत में बताया था कि 24 जुलाई की सुबह करीब 3 बजे वह अपने दोस्त सुमित के साथ घर से कुछ दूर अपनी बैठक में बैठे थे। दोनों दोस्त खेतों में पानी देने जाने से पहले वहां रुके थे। उसी समय सुमित और विनोद लाठी-डंडों से लैस होकर जबरदस्ती बैठक में घुस आए। विनोद के डंडे के आगे एक नुकीली वस्तु लगी हुई थी। दोनों आरोपियों ने दीपक और उसके दोस्त सुमित पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। किसी तरह जान बचाकर वे वहां से भागे। बाद में संदीप और मनजीत ने घायल सुमित को इलाज के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नशे की हालत में बैठने से मना करने की रंजिश दीपक ने बताया कि आरोपी विनोद और सुमित पहले भी उनकी बैठक में आते थे। वारदात से लगभग 15 दिन पहले, सोनीपत के गांव गोरन निवासी उसकी बुआ का लड़का रोहित उनके घर आया था। रोहित ने विनोद और सुमित को शराब के नशे में बैठक में बैठने से मना कर दिया था। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने उन पर हमला किया। दीपक की शिकायत पर इसराना थाने में मामला दर्ज किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *