Headlines

रायगढ़ में अवैध लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ाया:ड्रायवर के पास नहीं मिला वैध दस्तावेज, वन अमला आगे की जांच में जूटा




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अवैध लकड़ी से भरे ट्रक को वन अमला की टीम ने पकड़ा है। वाहन में आम प्राजाति का गोला लोड था और इसका परिवहन किया जा रहा था। ऐसे में वन अमला को इसकी सूचना मिलने के बाद उसे पकड़ा गया। मामला बोरो रेंज का है। मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज में वन अमला की टीम गश्त कर रही थी, तभी मुखबीर से सूचना मिली कि रूहांफूल की ओर से पेड़ों की कटाई कर उसका परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद बोरो रेंजर समेत उनकी टीम मौके के लिए रवाना हुई और रूंहाफूल-धरमजयगढ़ रोड पर एक ट्रक को रोका गया। जहां वाहन की जांच करने पर उसमें आम प्राजाति के गोले मिले। बताया जा रहा है कि वाहन के चालक से जब दस्तावेजों को लेकर पूछताछ किया गया, तो उसके पास कोई वैध कागजात नहीं मिले। ऐसे में वाहन को जब्त कर रेंज कार्यालय लाया गया। बताया जा रहा है कि तकरीबन 6 चट्टा अवैध लकड़ी लोड था।
मामले में आगे की जांच की जा रही
इस संबंध में बोरो रेंजर उमाशंकर पटेल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर दबिश दी गई। जहां ट्रक में लोड लकड़ी को पकड़ा गया है। लगभग कितना घन मीटर और कितने मूल्य का लकड़ी लोड था उसका आंकलन किया जा रहा है। साथ ही मामले में पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *