Headlines

ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:समस्तीपुर में GPS ट्रैक कर 2 घंटे में पुलिस ने किया बरामद, मंदिर के बाहर से हुई थी चोरी




समस्तीपुर नगर थाना पुलिस ने चोरी हुआ एक ई-रिक्शा सिर्फ 2 घंटे में ढूंढ निकाला। पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरी में लगे जीपीएस की मदद से यह खुलासा किया। इस मामले में चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है। दलसिंहसराय के मधेपुर गांव के कन्हैया कुमार अपना ई-रिक्शा थानेश्वर मंदिर के बाहर खड़ा कर अंदर गए थे। जब वे लौटे तो रिक्शा गायब थी। काफी तलाश के बाद भी रिक्शा नहीं मिली। कन्हैया कुमार ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और चोरी हुए ई-रिक्शा के जीपीएस को ट्रैक किया। जीपीएस लोकेशन के आधार पर पुलिस रामनगर इलाके में पहुंची और वहां से चोरी की ई-रिक्शा बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से मोहम्मद सोनू (26) और दिलशाद (23) को भी पकड़ा। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ चल रही है। इससे ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगा रही पुलिस पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार आरोपियों के तार ई-रिक्शा चोरी की अन्य घटनाओं से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी किए गए अन्य ई-रिक्शा के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस तरह ई-रिक्शा की चोरी करते थे और चोरी के बाद उन्हें कहां ठिकाने लगाया जाता था। इसके अलावा बरामद ई-रिक्शा को लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई भी की जा रही है।
दोनों को जेल भेजा नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां से आदेश के अनुसार दोनों को जेल भेज दिया जाएगा।
ई-रिक्शा चोरी की इस घटना के बाद पुलिस की जीपीएस आधारित कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। बैटरी में लगे जीपीएस की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने तेजी से सुराग हासिल किया और चोरी गए वाहन को बरामद करने के साथ-साथ कथित चोर गिरोह के दो सदस्यों को भी पकड़ लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *