Headlines

उकलाना में मकान से चोरी का आरोपी काबू:आभूषण बरामदगी के प्रयास जारी, मुख्यारोपी पहले पकड़ा जा चुका




हिसार जिले के बरवाला में घर से सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में सह-आरोपी शांति निवासी वार्ड नंबर-8, बरवाला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी किए गए आभूषणों की बरामदगी के प्रयास कर रही है। थाना बरवाला के पीएसआई नवीन ने बताया कि 5 सितम्बर को वार्ड नंबर-8 निवासी बंटी पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में चोरी कर सोने के आभूषण चुरा लिए। शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आभूषणों की बरामदगी के प्रयास कर रही पुलिस मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी साक्ष्यों और अन्य विश्वसनीय माध्यमों से जानकारी जुटाई। जांच के आधार पर पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी अजय पुत्र गुलाब, निवासी वार्ड नंबर-8, बरवाला को गिरफ्तार किया था। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने अब मामले में सह-आरोपी शांति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ कर चोरी किए गए सोने के आभूषणों की बरामदगी और वारदात में शामिल अन्य लोगों या घटनाक्रम से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंच रही पुलिस एसपी सिद्धान्त जैन के दिशा-निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा कि चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों और संपत्ति की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *